लेखांकन Accounts in hindi

व्यावसायिक वातावरण की विशेषताएँ क्या है ?

व्यावसायिक वातावरण की निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएँ है :
  1. गतिशील प्रकृति (Dynamic Nature) : - व्यावसायिक वातावरण के घटक निरंतर परिवर्तन होते हैं। इसके व्यावसाय पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए यह कहा जाता है कि व्यावसायिक वातावरण गतिशील होते हैं।

  2. अनिश्चितता (Uncertainty) : - व्यावसायिक वातावरण अनिश्चित होते हैं और इन अनिश्चितताओं का पूर्वानुमान लगाना व्यवसायियों के लिए कठिन होता है।

  3. जटिलता (Complexity) व्यावसायिक वातावरण अनेक घटकों से मिलकर बनता है। ये सभी घटक आपस में एक दूसरे से संबंधित होते हैं। यही कारण है कि व्यवसाय के लिए इनका सामना करना बहुत कठिन है।

  4. परस्पर निर्भरता (Inter-Dependence) : - व्यावसायिक वातावरण के विभिन्न घटक एक-दूसरे से संबंधित होते हैं।

  5. बाहरी शक्तियों की सम्पूर्णता (Totality Of External Forces) : - व्यावसायिक वातावरण उन सभी शक्तियों का योग है जो व्यवसाय के बाहर उपलब्ध होती हैं और जिन पर व्यवसाय का कोई नियंत्रण नहीं होता है। यह एक नहीं बल्कि अनेक अनेक शक्तियों का समूह है इसलिए इनकी प्रकृति सम्पूर्णता की है।