लेखांकन Accounts in hindi

Gross Profit (सकल लाभ ) क्या है और इसे कैसे निकाला जाता है ?

निर्माण की लागत से आय की अधिकता सकल लाभ कहलाता है। व्यापार खाते से सकल लाभ ज्ञात होता है। निर्माण लागत में उत्पाद का क्रय मूल्य तथा प्रत्यक्ष व्यय शामिल होते हैं।
सकल लाभ के संदर्भ में आय से अभिप्राय वस्तुओं के विक्रय तथा सेवाओं के प्रदान करने से प्राप्त आय से है और
लागत से आशय बेचे गए माल व प्रदान की गई सेवाओं की लागत से है।
Gross Profit = Net Sales - Cost of Goods Sold
Net Sales = Cash Sales + Credit Sales - Sales Return
निम्नलिखित सूचनाओं से सकल लाभ की गणना कीजिए :
Purchase3,00,000
Sales5,00,000
Sales Return10.000
Wages35,000
Carriage And Freight5,000
Opening Stock25,000
Closing Stock35,000
Solution
Gross Profit = Net Sales - Cost of Goods Sold
Net Sales = Total Sales - Sales Return
Net Sales = 5,00,000 - 10,000 = 4,90,000
Cost of Goods Sold = Opening Stock + Purchase + Direct Expenses - Closing Stock
Cost of Goods Sold = 25,000 + 3,00,000 + (35,000 + 5,000) - 35,000 = 3,30,000
Gross Profit = 4,90,000 - 3,30,000 = Rs. 1,60,000