लेखांकन Accounts in hindi

उद्यमिता विकास में सामाजिक पर्यावरण की भूमिका क्या है ?

सामाजिक पर्यावरण के अंतगर्त देश में प्रचलित सामाजिक-सांस्कृतिक मान्यताएँ सम्मिलित की जाती है। किसी भी उद्यम का अस्तित्व एवं संचालन समाजिक पर्यावरण पर बहुत हद तक निर्भर करती है और इस तरह सामाजिक पर्यावरण का उद्यमिता विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है जोकि निम्न घटकों पर चिंतन से और अधिक स्पष्ट होगा :
  • व्यावसायिक उद्यमों के निर्माण में सामाजिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। एक उद्यमी समाज में नये नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों के माध्यम से अपनी नीतियों लक्ष्यों व आदर्शों की स्थापना करता है।
  • व्यवसाय का सामाजिक वातावरण समाज की मानवीय प्रवृतियों इच्छाओं, आकांक्षाओं शिक्षा एवं बौद्धिक स्तर, मूल्यों आदि घटकों से निर्मित होता है।
  • सांस्कृतिक सामाजिक परिवेश का एक महत्वपूर्ण अंग होती है। यह व्यक्तियों के दृष्टिकोण एवं मानसिक विकास की व्याख्या करती है।
  • सामाजिक साझेदारी भी उद्यमी को बहुत हद तक सहायता करती है।